
नर्मदापुरम / इटारसी / उल्लेखनीय है कि नया यार्ड रेलवे वंदना बैडमिंटन सीजन 2 प्रतियोगिताका सफल समापन हुआ। जिसमें ओपन प्रतियोगिता रखी गई थी समस्त रेलवे कर्मचारियों ने सिंगल्स एवं डबल्स वर्ग में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पूरे आयोजन में अनुशासन, आपसी सौहार्द एवं खेल भावना का विशेष ध्यान रखा गया। फाइनल मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ तथा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि वंदना कम्युनिटी हॉल के अध्यक्ष चेतन गुलवानी, Sr DEE TRS/ET एवं उपाध्यक्ष मुफ़ीद खान, DEE TRS/ET, सीनियर डीएमई जितेरेंद्र श्रीवास्तव चिकित्सा अधीक्षक फर्जिन खान, wcrms के मंडल संगठन प्रीतम तिवारी, भागीरथ मीणा ओलविन नाइक, संतोष, संजय सहित रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में खेल प्रभारी नरेंद्र जोहरवाल एवं राहुल राणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का आयोजन समिति द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
वंदना बैडमिंटन ट्रॉफी सीजन-2 ने रेलवे कर्मचारियों के बीच खेल के प्रति उत्साह, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। आयोजन समिति ने भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। समापन समारोह में मंच संचालन सचिन तोमर द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के सिंगल विजेता सिद्धार्थ उपजेता दिनेश नाजिया बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता में विजेता जितेंद्र भगत के साथ सिद्धार्थ और उपविजेता अमन खान के साथ मुन्ना कुमार थे। बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जेपी गंगवानी एवं सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी सिद्धार्थ को समिति द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ द्वारा₹1100 की राशि एवं एक ट्रॉफी स्वर्गीय श्याम किशोर तिवारी की स्मृति में प्रदान की गई। हर वर्ष प्रतियोगिता सफलता की ओर आगे बढ़े उसके लिए मंडल संघटक प्रीतम तिवारी द्वारा₹5000 हर वर्ष देने की घोषणा की गई। वही राहुल दीवान, सत्यम दीवान, दीवान एग्रो फॉर्म्स के संचालक द्वारा भी प्रतियोगिता में सहयोग प्रदान किया गया। सभी अतिथियों को सम्मान के रूप में स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए अपने उद्बोधन में श्री गुलवानी ने कहा कि खेल से शरीर का विकास होता है एवं रेलवे कर्मचारियों को नौकरी के साथ-साथ खेल भी खेलना चाहिए। वही जितेंद्र श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि डीजल शेड ac शेड एवं नया यार्ड में खेल प्रतियोगिता होती रहती है। जिससे रेलवे कर्मचारियों का परिवार भी जुड़ा रहता है। वही श्री मुफीद खान ने कहा कि नया यार्ड में खेलों की गतिविधियों को और बढ़ाया जाएगा। कम्युनिटी हॉल में व्यवस्थाएं एवं खेल मैदान पर अन्य व्यवस्थाओं के लिए रेल प्रशासन से मांग की जा रही है। सभी अतिथियों को एवं खिलाड़ियों को एक जूटता दिखाकर खेल का विकास करना चाहिए। प्रतियोगिता को सफल बनाने में अर्पित विनायक, हिमालय, शिवम आनंद, रौनक, चंदन एवं सभी खिलाड़ियों का अभूतपूर्व योगदान मिला, उक्त जानकारी प्रतियोगिता प्रभारी राहुल राणा द्वारा दी गई।

