
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / लो. नि. वि. के अंतर्गत बैराखेडी घुघवासा बोरतलाई मार्ग का सीमांकन नही होने से निर्माण कार्य बंद पडा है। बैराखेडी से इटारसी मार्ग का निर्माण म. प्र. प्लान योजना के अंतर्गत किया जा रहा है यह एक महत्वपूर्ण रोड है जो नर्मदापुरम टिमरनी मार्ग से सीधे इटारसी से जुडेगा। इस संबंध में लो.नि.वि. द्वारा कई बार पत्रो द्वारा सीमाकंन हेतु तहसीलदार डोलरिया से निवेदन किया गया लेकिन आज दिनांक तक सीमांकन नही होने के कारण म. प्र. शासन की अति महत्वपूर्ण योजना बंद पडी है। इससे बैराखेडी, बमूरिया, वम्होरी, घुघवासा, बोरतलाई, इटारसी के ग्रामवासी विगत 03 माह से वर्षा काल में परेशान है। बमुरिया गांव के आगे का पुल का सीमांकन नही होने के कारण वर्षा ऋतु में कई बार यातायात बंद रहा वम्हौरी के किसान की पुलिया नही डलने के कारण उनके द्वारा जनसुनवाई एवं तहसीलदार के पास आवेदन भी किया गया, ग्रामीणो ने मांग की है कि तत्काल सीमांकन कर सड़क निर्माण का कार्य प्रांरभ कर पूर्ण कराया जाये अन्यथा बहुत बड़ा आंदोलन शीघ्र किया जावेगा।
इनका कहना…..
सीमांकन नही होने के कारण हमारे गांव के बाहर का पुल नही बनने के कारण वर्षा ऋतु में 10 बार यातायात बंद रहने से अत्यधिक परेशानी का सामना करना पडता है।
निभर्य सिंह राजपूत, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा।
सड़क का प्रांरभ तो गया जगह के आभाव में निर्माण कार्य 03 महीने से बंद है जिसकी परेशानी ग्रामीणजन भोग रहे है।
राघवेन्द्र सोलंकी, कृषक वम्हौरी।
हमने सीमांकन के लिये तहसीलदार डोलरिया को कई बार आवेदन किया तथा व्यक्तिगत संपर्क भी किया गया लेकिन आज दिनांक तक सीमांकन नही हुआ ।
राजकुमार जकनोरे, उपयंत्री लो.नि.वि. सिवनी मालवा।

