

नर्मदापुरम / सिवनी मालवा में डोल ग्यारस के पावन पर्व पर धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह पर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
इस दौरान नगर में भगवान के डोल गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति के जयकारों के बीच निकाले गए। डोल यात्रा की शुरुआत छतरी मंदिर से हुई। भगवान के नगर भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने भगवान यशोदा और श्रीकृष्ण जी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और भगवान के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता की और जगह-जगह भगवान का आशीर्वाद लिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने पर्व की भव्यता को और बढ़ा दिया।

