
रायसेन / चंद्र प्रकाश सोनी / डोल ग्यारस के पावन अवसर पर रायसेन सहित पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी डोल ग्यारस का पर्व बड़े धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। जगह-जगह भगवान की पूजा-अर्चना कर डोल का स्वागत किया गया।
रायसेन के सराफा बाजार में पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनिल सोनी के नेतृत्व में डोल ग्यारस का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और नागरिक उपस्थित रहे। डोल के पहुंचने पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवान के दर्शन किए।
डोल ग्यारस के अवसर पर पूरे क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्वागत एवं पूजा-अर्चना के कार्यक्रम आयोजित हुए। धार्मिक जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के चलते पूरे क्षेत्र में पर्व का उत्साह और उल्लास देखने को मिला।

