
रायसेन / चंद्र प्रकाश सोनी / डोल ग्यारस के अवसर पर रायसेन के सराफा बाजार में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और नागरिक प्रतियोगिता देखने के लिए मौजूद रहे।
भक्ति और उत्साह के बीच प्रतिभागियों ने मटकी फोड़ने के लिए पूरे जोश के साथ प्रयास किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और धार्मिक जयकारों से पूरा सराफा बाजार गूंज उठा।
आयोजकों द्वारा मटकी फोड़ने वाले विजेता प्रतिभागियों को उचित पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया ।

