

नर्मदापुरम / मंगलवार को संकुल स्तरीय सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकसित भारत कार्यक्रम में संकुल केंद्र शासकीय कन्या उच्च.माध्य.विद्यालय सूरज गंज इटारसी में सात विद्यालयों ने भाग लिया।
जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम का निर्णय लिया गया । जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 9वी से 12वीं वर्ग में प्रथम स्थान पर सांदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल पुरानी इटारसी, द्वितीय स्थान पर शासकीय हाई स्कूल तारारोड़ा तथा तृतीय स्थान पर रानी अवंती बाई हा. से. स्कूल रहा।
कक्षा 6 से 8 वर्ग में प्रथम स्थान सांदीपनी हायर सेकंडरी स्कूल पुरानी इटारसी, द्वितीय स्थान पर टी.आर.एम. मिडिल स्कूल, तृतीय स्थान पर शासकीय कन्या उ.मा.वि. इटारसी रहा। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 9वी से 12वीं वर्ग में प्रथम स्थान तथा द्वितीय स्थान पर सांदीपनी हायर सेकेण्डरी स्कूल पुरानी इटारसी, तृतीय स्थान पर लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल रहा।
कक्षा 6 से 8 वर्ग में प्रथम स्थान पर टी.आर.एम. मिडिल स्कूल, द्वितीय स्थान पर संदीपनी हायर सेकेण्डरी स्कूल पुरानी इटारसी, तृतीय स्थान पर लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल रहा।
इस कार्यक्रम में संकुल केंद्र प्रभारी प्राचार्य विनय कुमार सोनिया, प्रधान पाठक महेश कुमार रायकवार के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में राकेश जाधव, राहुल चौरे, जसवीर सिंह छाबड़ा, संदेश पुरोहित, डॉ. हेमा पुरोहित, शैलेंद्र दीक्षित, शिवम त्रिपाठी,श्रीमती संगीता मालवीय, श्रीमती अनीता राजपूत आदि अतिथि गणो ने बच्चों की बनाई हुई चित्रकला का अवलोकन किया ।
कार्यक्रम में हरीश पटेल लेखपाल, विनोद दुबे, महेश मालवीय, श्रीमती सविता चौरे, श्रीमती अर्चना सिंग, श्रीमती रिमी सिंग, श्रीमती लाइका खान, श्रीमती अंशी जैन, श्रीमती हरिकला आदि शिक्षक गण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मंच संचालन श्रीमती कविता उपाध्याय द्वारा किया गया। महेश कुमार रायकवार द्वारा पधारे हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

