
नर्मदापुरम् / शासकीय एस.एन.जी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नर्मदापुरम् में ‘संकल्प सेवा अभियान’ के अंतर्गत *संकुल स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता-2026* का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एस.एन.जी. संकुल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकेश तिवारी, उपाध्यक्ष जिला भारतीय जनता पार्टी, चरणजीत सिंह, जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य, श्रीमती नेना सोनी, पार्षद वार्ड क्रमांक 2 एवं श्रीमती कविता राजपूत, विधायक प्रतिनिधि शासकीय एस.एन.जी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदापुरम् विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही श्रीमती हीना अली एवं सुश्री जय बाला निगम भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों की कलाकृतियों का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं कलात्मक कौशल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए। निर्णायक मंडल द्वारा विद्यार्थियों की चित्रकला, रचनात्मकता, विषय-वस्तु एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन किया गया।
प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं से 8वीं तथा कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग वर्ग निर्धारित किए गए। दोनों वर्गों में उत्कृष्ट चित्रकला प्रस्तुत करने वाले तीन-तीन विद्यार्थियों का चयन पुरस्कार हेतु किया गया।
कार्यक्रम के दौरान शासकीय एस.एन.जी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य संदीप शुक्ला*, व्याख्याता जय कुमार वर्मा, अमित श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह तोमर, श्रीमती सारिका शर्मा, सुश्री सुषमा भार्गव*, आदर्श पाराशर*, दीपक साहू एवं आदित्य परसाई सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला-कौशल, कल्पनाशीलता एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना रहा।

