
नर्मदापुरम / पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश पचौरी ने संत शिरोमणि श्री हिरदाराम साहिब की जयंती के पावन अवसर पर उन्हें कोटिशः नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सुरेश पचौरी ने संत हिरदाराम साहिब जी के जीवन दर्शन को रेखांकित करते हुए कहा कि पूज्य संत जी ने सेवा, करुणा और परोपकार को ही अपना वास्तविक जीवन-धर्म बनाया। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, असहाय और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान तथा कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। वरिष्ठ भाजपा नेता ने आगे कहा कि संत जी द्वारा दिया गया ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ का अमर जीवन-मंत्र आज भी प्रासंगिक है और समाज को निःस्वार्थ मानव कल्याण की दिशा में कार्य करने के लिए निरंतर प्रेरित करता है। उनका तपोनिष्ठ जीवन और जनकल्याणकारी विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव अनुकरणीय बने रहेंगे।

