

नर्मदापुरम / नर्मदा एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, नर्मदापुरम में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत “विकसित भारत 2047” विषय पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम की अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव उपस्थित रहीं, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री गोविंद राय मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ज्योत्स्ना खरे ने की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती नीतू यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि विकसित भारत 2047 का सपना युवाओं की सहभागिता से ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, संकल्प और समर्पण के साथ आगे बढ़ रहा है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ज्योत्स्ना खरे ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विकसित भारत 2047 की परिकल्पना पर सारगर्भित भाषण दिए और अपनी चित्रकला के माध्यम से आत्मनिर्भर और विकसित भारत का सुंदर चित्रण किया। भाषण में रामेश्वर तिवारी प्रथम, रिचा मालवीय द्वितीय जिया सोलंकी तृतीय, पोस्टर प्रदर्शनी में रिचा मालवीय प्रथम, प्राची चौहान द्वितीय दीप्ति अहिरवार तृतीय स्थान पर रही ।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर ज्योति तिवारी द्वारा किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे सभी प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

