
नर्मदापुरम / मुख्यालय के आदेश अनुसार महामंत्री अशोक शर्मा के निर्देश पर इटारसी TC रनिंग रूम में पहुंचकर सभी TC से बात करने के उपरांत मुख्य समस्याएं जो सामने आई है वह शौचालय की सफाई, खाने खाने की गुणवत्ता, शौचालय में ड्रेनेज सिस्टम खराब है। पानी जमा हो जाता है, जाली भी नहीं लगी है। गंदगी का आलम है 10 नए शौचालय और स्नान ग्रह बनाने की आवश्यकता है। रनिंग रूम में लगभग 5 साल से पुताई भी नहीं हुई है और जब TC इटारसी स्टेशन पर आते हैं तो इटारसी रेस्ट हाउस तक जाने के लिए साधन की व्यवस्था प्रशासन को देना चाहिए। जिस तरीके से गार्ड और रनिंग कैडर को प्रदान की जाती है। मुख्य रूप से मंडल संगठक प्रीतम तिवारी, विकास कश्यप ने रनिंग रूम पहुंचकर सभी मंडलों के TC से बात की एवं रात को जब TC गाड़ी लेकर अन्य मंडलों से आते हैं, तो स्टेशन से रनिंग रूम जाते समय जंगली जानवर सियार, लोमड़ी दिखाई देते हैं तथा जान का खतरा बना रहता है। तुरंत वन विभाग को सूचित किया गया रात को 12:00 से सुबह 4:00 बजे तक वन विभाग के कर्मचारी लगातार गश्त करेंगे।

