
नर्मदापुरम / जिला स्तरीय युवा संगम एवं रोजगार मेले का आयोजन 23 सितम्बर को इटारसी के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया जाएगा। कल प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 04:00 बजे तक लगने वाले इस मेले में विभिन्न कंपनियों और विभागों द्वारा युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। महाविघालय की प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. राकेश मेहता ने स्थानीय युवाओं से आग्रह किया है कि वे इस मेले में पंजीकरण कर विभिन्न रोजगार हेतु कंपनियों से संपर्क करें। इस मेले में विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे, जहां से युवा योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और लाभान्वित हो सकेंगे। युवा संगम रोजगार एवं रोजगार मेले में परियोजना अधिकारी, नगरी विकास एवं आवास विभाग, खादी ग्राम उद्योग बोर्ड जिला नर्मदापुरम, कुटीर ग्राम उद्योग नर्मदापुरम, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा, पशुपालन विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग नर्मदापुरम, सहायक संचालक मछुआ कल्याण तथा कृषि विभाग, सहायक संचालक मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, सहायक कृषि यंत्री, कृषि अभियांत्रिकी विभाग पवारखेड़ा, जिला नर्मदापुरम्, प्रबंधक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जिला नर्मदापुरम् एवं संचालक और उद्यामिक विभाग जिला नर्मदापुरम रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे।
रोजगार मेले में ट्राइडेंट बुधनी, वर्धमान बुधनी, नाहर मंडीदीप, पांडव होटल टेक्नोटास्क, जेड प्लस, यशस्वी अकादमी भोपाल, शिव शक्ति बायोटेक, मेस्का, पुखराज, भारतीय जीवन बीमा, एमआईसी, वक्रतुंड, हेल्थकेयर इंश्योरेंस, कास्टिंग एंड डिजाइन, पुष्कल एग्रीटेक लिमिटेड, जेड प्लस अकादमी, नवभारत फर्टिलाइजर एवं गोकुलदास एक्सपोर्ट कंपनी उपस्थिति रहेगी।
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने रोजगार मेले के विभिन्न दायित्व विभिन्न अधिकारियों को सौंपा है। महाविधालय के प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता ने मेले के सफल आयोजन हेतु 12 समितियों का गठन किया है। महाविद्यालय स्तर के प्रभारी डॉ. पी.क. अग्रवाल (ट्रेनिंग एवं प्लेस्मेंट अधिकारी) को नियुक्त किया गया है।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों को अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया है।

