नर्मदापुरम / आज सुबह सुबह ग्राम बैगनिया से सुनील चौरे सोकर उठे तब उन्हें पलंग के पास एक सांप दिखा, जो कि बाहर से अंदर आ रहा था और घर में रखी ड्रम के पीछे जा कर बैठ गया। जिसकी सूचना उन्होंने वन विभाग और सर्प मित्र को दी। वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देश और सर्प विशेषज्ञ अभिजीत यादव के मार्गदर्शन से टीम मोहित मेहरा अभय चौरे मौके पर पहुंचे और उस सांप जो कि (indiya black cobra/highly venomous) करीब 4 फीट को सावधानी से सुरक्षित रेस्क्यू कर वन परिक्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिया।

