
नर्मदापुरम / दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री सुविधा के लिए प्रयागराज से हडपसर नगर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।गाड़ी संख्या 04107 प्रयागराज से हडपसर पूजा स्पेशल ट्रेन दिनांक 21 अक्टूबर से 18 नवम्बर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को प्रयागराज स्टेशन से रात 10:20 बजे प्रस्थान कर बीना 23.35 बजे, अगले दिन रानी कमलापति 02.00 बजे, इटारसी 03.35 बजे एवं आगमन कर गंतव्य स्टेशन चल कर हडपसर 19.30 बजे पहुँचेगी।इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04108 प्रयागराज से हडपसर स्पेशल ट्रेन दिनांक 22 अक्टूबर से 19 नवम्बर 2026 तक प्रत्येक गुरुबार को हडपसर स्टेशन से रात 22:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन प्रयागराज 06.30 बजे, इटारसी 12.20, रानी कमलापति 14.15 बजे एवं बीना 16.45 बजे आगमन कर प्रयागराज सुबह 06.30 बजे पहुंचेगी। इस स्पेशल गाड़ी में 2 एसएलआरडी, 6 सामान्य श्रेंणी, 12 स्लीपर, 1 थर्ड एसी सहित कुल 21 कोच होंगें।प्रयागराज, शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, चित्रकूट धाम, बांदा जंक्शन, महोबा, खजुराहो, दरियागंज, छतरपुर, टीकमगढ़, ललितपुर, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, भुसावल जंक्शन, मनमाड, कोपरगाँव, बेलापुर, अहिल्यानगर, दौंड कॉर्ड लाइन, हडपसर । रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान उपलब्ध इस अतिरिक्त रेल सुविधा का लाभ उठाएं तथा यात्रा से पूर्व ट्रेन के परिचालन एवं समय-सारिणी की जानकारी रेलवे की अधिकृत पूछताछ प्रणाली से प्राप्त करें।

