
नर्मदापुरम / मंगलवार दिनांक 20/09/2026 दिन रविवार को स्थान होटल साईं कृष्णा रिसांर्ट खेड़ा इटारसी में आयोजित विधि विधान पूर्वक कतिया समाज संगठन नर्मदापुरम मध्यप्रदेश पंजीयन क्रमांक 10277 के जिला अध्यक्ष प्रदीप आम्रवंशी द्वारा उपसमिति इटारसी अध्यक्ष गणेश ढाकरे एवं उनके संगठन के सहयोगी पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह संपन्न कराया सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मध्यप्रदेश कतिया समाज संगठन महासचिव के एल ब्रम्हवंशी, प्रांतीय उपअध्यक्ष आर बी सूर्यवंशी, प्रांतीय प्रवक्ता मुकुलकांत सोनिया, जिला अध्यक्ष प्रदीप आम्रवंशीजी, सहित नर्मदा पुरम जिला कतिया समाज संगठन अंतर्गत विभिन्न 8 उपसमितियों (बनखेड़ी, पिपरिया-पचमढ़ी, सोहागपुर, माखननगर, केसला सुखतवा, नर्मदापुरम, इटारसी) से पदाधिकारियों सहित अन्य प्रबुद्ध वरिष्ठ समाजसेवी सामाजिक कार्यकर्ता एवं महिला शक्ति करीब 100से भी अधिक सामाजिक अंशों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंचासीन अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने शुभारंभ में मां सरस्वती, समाज इष्ट संत श्री भूराभगतजी महाराज सहित गण़ेश जी भगवान को तिलक चंदन अक्षत लगाकर फूलमाला पहनाकर द्वीप प्रज्जवलित कर आरती की गई।तत्पसश्चात समस्त उपस्थित सामाजिक बंधुओं को सम्मानित करते हुए मंगल तिलक लगाकर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी गुलाब वारसे द्वारा रचित स्वागत गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया । मंच पर विराजमान अध्यक्षीय भाषण उपरांत जिला अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष गणेश ढाकरे सहित समस्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही सदैव ही समाज संगठन के हित में कार्य करने की सलाह दी और कोई भी ऐंसा कार्य नहीं करेंगे जो संगठन को अहितकारी हो, ऐंसी पवित्र शिक्षा दी एवं अध्यक्ष को पगडी पहनाकर पूरी टीम को बधाई दी। समाज की जय जयकार और तालियों की गडगडाहट से होटल साईं कृष्णा का खूबसूरत हाल गुंजायमान हो उठा। सभी उपस्थित सदस्यों, अतिथियों समाज जन मातृशक्ति बच्चों ने लजीज व्यंजनों सहित गरमागरम भोजन ग्रहण किया। इस कार्यक्रम को गतिशील बनाऐ रखने हेतु मनफूल साल्वे ने कुशल मंच संचालन किया। संगठन को मजबूत करने समाज उत्थान की सीख और उत्तरोत्तर समाज की प्रगति एवं विकास हेतु प्रबुद्ध वरिष्ठ समाजसेवी एवं पदाधिकारियों द्वारा प्रदत्त करते हुए अंत में उपस्थित अध्यक्ष गणेश ढाकरे ने सभी का आभार व्यक्त किया, तदोपरांत राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । उक्त जानकारी के पी सायलवार जिला मीडिया प्रभारी जिला कतिया समाज संगठन नर्मदापुरम मध्यप्रदेश द्वारा दी गईं।

