
नर्मदापुरम / विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला नर्मदापुरम प्रखंड नर्मदापुर के रामजी बाबा प्रांगण में स्थापना दिवस समापन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हिंदू ह्रदय सम्राट मध्यभारत प्रांत के बजरंग दल प्रांत संयोजक श्री अवधेश तिवारी जी प्रातः 11:00 बजे उपस्थित रहेंगे।
जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत ने समस्त हिंदू समाज से इस स्थापना दिवस समापन कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
जिला संयोजक प्रदीप दायमा ने नगरवासियों एवं कार्यकर्ताओं से निवेदन किया है कि आप सभी संगठन की स्थापना उद्देश्य एवं विभिन्न सेवा कार्यों के बारे में विस्तृत विवरण हेतु अवश्य पधारें। उक्त जानकारी
अनुरुद्ध चंसौरिया, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख, विश्व हिन्दू परिषद नर्मदापुरम द्वारा दी गईं।

