
नर्मदापुरम / प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भोपाल चौराहा स्थित नमन नर्मदा गार्डन में ब्रजरानी राधाजी का जन्मोत्सव और छठी महोत्सव का आयोजन 24 सितम्बर को होगा। आयोजन में राधारानी का अभिषेक, पूजा, भजन, प्रसादी सहित फूलों कि होली और दधि कंधो उत्सव होगा। कार्यक्रम के सम्बन्ध में आयोजक पंकज शर्मा ने बताया कि आयोजन के लिए बरसाना वृन्दावन और नासिक से विद्वान आचार्य द्वारा राधा रानी का विशेष अभिषेक और पूजन अर्चन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में इसके अलावा फूलों की होली और दधी उत्सव भी होगा उन्होंने सभी भक्तों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने और प्रसादी ग्रहण करने की अपील की है।

