
नर्मदापुरम / पूरे देश में गौ माता के रक्षा के लिए गौ सम्मान आवाहन अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत नर्मदापुरम जिले में हो चुकी है। जिसके अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पूरे देश में 31 करोड़ हस्ताक्षर का लक्ष्य है और अपने-अपने राज्य की राजधानी में निर्धारित दिनांक जैसे कि मध्य प्रदेश राज्य की दिनांक है। दिनांक 4 दिसंबर को भोपाल के जंबूरी मैदान में देश के राष्ट्रीय संतों के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम चीफ सेक्रेटरी को हस्ताक्षर पत्रों के साथ प्रार्थना पत्र दिया जाएगा। इस तरह गौ माता की रक्षा के लिए यह अभियान है इसके लिए नर्मदा पुरम जिले में तहसील स्तर पर बैठक कराई जा रही है, सेठानी घाट पर भी प्रतिदिन गौ सेवकों द्वारा हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं। साथ ही सभी से अधिक से अधिक संख्या में हस्ताक्षर अभियान में जुड़ने की अपील की है और हस्ताक्षर कराने की अपील की है।

