
नर्मदापुरम / शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में “सेवा संकल्प अभियान-2026” के अंतर्गत सोमवार दिनांक 21 सितम्बर 2026 को संस्थाा में विशेष योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक एकाग्रता एवं अनुशासन की भावना को बढ़ावा देना रहा। इस शिविर में डॉ. कमल वाधवा एवं डॉ. योगेश खण्डेलवाल प्रोफेसर, पी.एम. श्री शास. नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम के द्वारा ध्यान के संबंध में विभिन्न पहलुओ पर विद्यार्थियों एवं स्टाफ को मार्गदर्शन प्रदान किया । नेचर योगा के प्रशिक्षक नरेन्द्र गौर, हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से योगा, सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का पूर्ण प्रशिक्षण व अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने नियमित योगाभ्यास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता, तनाव नियंत्रण एवं सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक है।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “सेवा संकल्प अभियान-2026” की भावना के अनुरूप विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं समाज के प्रति सेवा भावना विकसित करना रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने तथा समाज एवं राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच के साथ विद्यार्थी समाज में सेवा, सहयोग एवं जागरूकता की भावना को आगे बढ़ा सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग एवं व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने तथा “स्वस्थ विद्यार्थी–स्वस्थ समाज” की भावना के साथ सेवा कार्यों में सहभागिता करने का संदेश दिया। शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास एवं सेवा कार्यों में निरंतर सहभागिता का संकल्प लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.सी. नरवरे ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही सेवा एवं राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं। विद्यार्थियों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाते हुए स्वयं स्वस्थ रहने और दूसरों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का संकल्प लेना चाहिए। योग शिविर में महाविद्यालय के विभागाध्य़क्ष आर. आर. चन्द्राकर, देवेश तिवारी, अंकुर सक्सेना, सौरभ कैथवास, सिद्वार्थ जाउरकर, अजय कुमार चंडाले सहित समस्त व्याख्याता, समस्त कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मंच का संचालन देवी प्रसाद मेहर द्वारा किया गया ।

