नर्मदापुरम / विश्व हिंदू परिषद के संरक्षण में जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच सिवनी मालवा द्वारा डोल ग्यारस पर्व एवं विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस के समापन कार्यक्रम अवसर पर आयोजित विराट ईनामी भजन मंडली प्रतियोगिता दिनांक 22 सितंबर 2026 मंगलवार को रात्रि 8 बजे से राठौर धर्मशाला मैदान पर होगी आयोजित ।
उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख कार्यक्रम संयोजक शिव राठौर ने बताया कि विराट ईनामी भजन मंडली प्रतियोगिता दिनांक 22 एवं 23 सितंबर 2026 को होने वाली प्रतियोगिता दिनांक 22 सितंबर दिन मंगलवार को रात्रि के 8 बजे से स्थानीय सिद्धिविनायक गणेश मंदिर राठौर धर्मशाला मैदान पर होगी आयोजित ।
प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्टीय कथा वाचिका राधा स्वरूपा पूज्य अनन्या शर्मा द्वारा किया जाएगा । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद प्रांत संगठन मंत्री सुरेन्द्र सिंह अतिथि बजरंग दल के प्रांत संयोजक अवधेश तिवारी होंगे एवं मुख्य अतिथि दर्शन सिंह चौधरी सांसद होशंगाबाद नरसिंहपुर, सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, मध्य प्रदेश वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन अध्यक्ष संजय नगाइच, केबिनेट मंत्री भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल बघेल, भोपाल पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम अध्यक्ष रवि मालवीय, केबिनेट मंत्री भोपाल वीर, तेजाजी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गौरा, केबिनेट मंत्री भोपाल आदिवासी वित्त विकास निगम अध्यक्ष निर्मला बरेला, केबिनेट मंत्री भोपाल मध्य प्रदेश सिलाई कड़ाई कला बोर्ड अध्यक्ष मनोहर लाल महेश्वरी, केबिनेट मंत्री भोपाल यादव महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह मंडलोई, भाजपा पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारिक, सिवनी मालवा नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन आदि होंगे। कार्यक्रम में यशोदा के सांवरे म्यूजिकल ग्रुप एवं गायक अभिषेक मालवीय धार्मिक भजनों की प्रस्तुति देंगे एवं डंडा मंडल ढोढरामऊ द्वारा आदिवासी नृत्य कला की प्रस्तुति दी जाएगी ।
प्रतिवर्ष होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह में…
1.. क्षेत्र के कृषक हित में काम करने वाले किसान संगठन के प्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा।
2.. क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे गोवंश को सुरक्षित आश्रय स्थल प्रदान करने वाले जनसेवियों प्रतिनिधियों का।
3.. मां नर्मदा की बाढ़ वह रहे श्रद्धालुओं को जीवन बचाने वाले जीवन रक्षकों का सम्मान।
4.. डायल 112 में लगे मानव जीवन को बचाने वाले पुलिस सेवा कर्मियों का सम्मान।
5.. क्षेत्र में उद्यमी मातृशक्ति का आयोजन समिति द्वारा किया जाएगा।
प्रतियोगिता में विशेष प्रस्तुति श्री श्याम मंडल नकतरा खापा, जगदम्बा मंडल सोना सांवरी इटारसी, श्री राम मंडल मछबाई, श्री साईं बालिका मंडल फोगरिया बैतूल आदि द्वारा दी जाएगी ।
प्रतियोगिता में पुरस्कार प्रथम पुरस्कार 51,000 रूपये, कमल पाल बनाड़ा वाले, पाल बेल्डिंग वर्कशॉप बानापुरा। द्वितीय पुरस्कार 31,000 अनिल यादव होटल सिंदूर रिसॉर्ट भिलट देव। तृतीय पुरस्कार 25,000 रुपए रितेश जैन, नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा। चतुर्थ पुरस्कार 21,000 रुपए राहुल पटेल पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष, शिवपुर। पांचवां पुरस्कार 15,000 रुपए डॉ. विशाल बघेल प्रदेश संयोजक भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ। छठवां पुरस्कार 11000 रुपए अभय ज्वेलर्स बानापुरा।विशेष पुरस्कार 11,000 रुपए मनमोहन पटेल, वरिष्ठ नेता भाजपा विशेष पुरस्कार 11,000 रुपए पावरमेक प्राइवेट लिमिटेड। रमेश अन्ना सातवां पुरस्कार 9000 रुपए। सुनील राठौर, राठौर कृषि सेवा केंद्र विशेष पुरस्कार 9000 रुपए। पंडित यज्ञेश तिवारी श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष। आठवां पुरस्कार 8000 रुपए प्रवीण पाणिकर संचालक जीवा ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल। विशेष पुरस्कार 8000 रुपए शांतिलाल पटेल भिलाडिया। विशेष पुरस्कार 7000 रुपए एस डी एम कॉलेज सिवनी मालवा। विशेष पुरस्कार 7000 रुपए अधीर ताम्रकार श्री जय बालाजी ट्रेक्टर बानापुरा। विशेष पुरस्कार 6000 रुपए अजीत सिंह राजपूत वरिष्ठ नेता भाजपा एवं विशेष सांत्वना पुरस्कार 5000 अतुल शर्मा चाइल्ड केयर अकादमी। 5000 रुपए मयंक राठौर, तरुण पालीवाल पालीवाल कृषि सेवा केंद्र बानापुरा। विशेष सहयोग 5000 डॉ. जी एन भास्कर, विशेष सहयोग 5000 रुपए धर्मेंद्र गुर्जर भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवपुर, विशेष सहयोग 5000 रुपए इंजीनियर संजय दुबे भिलाडिया, 5000 रुपए मनोज सिंगवाने स्वामी दयानंद हायर सेकेंडरी स्कूल, 5000 रुपए राजपूत दूध डेयरी बेथेल स्कूल के सामने, 5000 रुपए डॉ. नीतेश जैन, 5000 रुपए नरहरी पटेल सरपंच बाबरी, 5000 रुपए ज्योति गौर किसान सेवा केंद्र चोतलाय, 5000 सुनील गौर सरपंच संघ अध्यक्ष, 5000 वेणीराम लोवंशी सरपंच बघबा ड़ा, 5000 रुपए तरुण बकोरिया सरपंच सतवासा आदि के द्वारा प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में मंच संचालन विनोद रघुवंशी, दीपक सोनी द्वारा किया जाएगा । जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच द्वारा आयोजित विराट ईनामी घेराबाजी गम्मत प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आव्हान शिव राठौर, सनूप सिंह यदुवंशी, प्रवीण अवस्थी, राघवेंद्र अग्रवाल, अनिल यादव, राजू राय, सुशील गोहर, विक्रम सूर्यवंशी, रामसिंह यादव, डॉm सौरभ रघुवंशी, सुशील गोहर, भूरू बग्गन, देव बाथब, नरेंद्र योगी, निक्की राठौर, घनश्याम तिवारी, वीरू गनगोरे, अशोक कुचबंदिया, नीलेश राठौर, रविन्द्र छिरेले, ओमप्रकाश कुशवाह, तरुण सुनानीया, ओमप्रकाश जोशी, पप्पू यदुवंशी, उमेश अंकिले, मंगल सिंह राजपूत, राजा बाथब, संजय जगताप, नरेंद्र यदुवंशी आदि ने की है ।

