
नर्मदापुरम / महिला एवं बाल विकास परियोजना इटारसी अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार जैन के नेतृत्व में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 15 के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 33 में पोषण प्रदर्शनी लगाई गई। सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती मीना गाठले द्वारा हितग्राहियों को आंगनवाड़ी में दिए जा रहे पोषण आहार, 3 से 6 वर्ष के बच्चों को दिए जाने वाले गर्म पके हुए भोजन तथा गर्भवती एवं धात्री माताओं को दिए जाने वाले पोषण आहार की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
“हमारी आंगनवाड़ी हमारी जिम्मेदारी” थीम के अंतर्गत अटल बाल पालक, इनर व्हील क्लब सेक्रेटरी एवं मातृ सहयोगिनी सदस्य श्रीमती रेखा अग्रवाल द्वारा बच्चों के लिए तिथि भोज का आयोजन किया गया। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र के लिए चटाई दान स्वरूप भेंट की गई।
इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती मीना गाठले, मातृ सहयोगिनी सदस्य श्रीमती लाली प्रदीप कुशवाहा, रुचि विश्वकर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती नेहा गोहल, सहायिका ज्योति गोहिया एवं अन्य महिलाएं और हितग्राही उपस्थित रहे।

