
नर्मदापुरम / संकुल एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जुमेराती (नर्मदापुरम) में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विद्यार्थियों की प्रतिभा, कला और हुनर का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न समसामयिक व रचनात्मक विषयों पर आधारित एक आकर्षक चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह पूरा कार्यक्रम संस्था की प्राचार्य श्रीमती कीर्ति शिवपुरिया के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
वरिष्ठ अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दूरसंचार समिति के सदस्य विकास नारोलिया उपस्थित रहे। इसके साथ ही कार्यक्रम में ओजस्वी वक्ता सचिन तोमर, योगेन्द्र सोलंकी, स्थानीय वार्ड पार्षद श्रीमती बिंदिया मांझी, विधायक प्रतिनिधि श्रीमती वंदना कारोडे तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) वीरेन्द्र कोरी विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने छात्राओं द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उनका उत्साहवर्धन किया। मंच संचालन और व्यवस्था कार्यक्रम का प्रभावी संचालन श्रीमती भावना उपाध्याय द्वारा किया गया तथा अंत में आभार प्रदर्शन श्रीमती छाया भगत ने व्यक्त किया। कार्यक्रम को अनुशासित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने में श्रीमती ज्योति तिवारी, श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती ऋचा पालीवाल, जितेन्द्र जाट, श्रीमती ममता तिवारी एवं श्रीमती मयूरा उपरालिया का सराहनीय योगदान रहा। आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने में विद्यालय की समस्त छात्राओं और शाला परिवार का अनुकरणीय सहयोग रहा।

