

नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / अनुविभागीय अधिकारी विजय राय द्वारा रात लगभग 9 बजे बस स्टैंड पर स्थित वृद्ध आश्रम और रेन बसेरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने वृद्ध आश्रम में निवासरत बुजुर्गों से संवाद कर उन्हें संस्था द्वारा दी जा रही दैनिक व्यवस्थाओं, भोजन, स्वास्थ्य सुविधा और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बुजुर्गों ने अपनी समस्याएं और अनुभव एसडीएम विजय राय को बताए।
इसके बाद वृद्ध आश्रम के अधीक्षक श्याम बनकर से संस्था के संचालन तथा परियोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। एसडीएम विजय राय ने अधीक्षक को सभी बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। एसडीएम विजय राय ने रेन बसेरा का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिली कमियों को देखते हुए उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह उइके को रेन बसेरा की साफ-सफाई, बिस्तर और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए।

