नर्मदापुरम / चैट जीपीटी अन्य एआई टूल्स उपयोग में बरतें सावधानी, एविएटर जैसे अन्य मोबाइल गेम पर रखें बच्चों पर नजर । ASI गणेश राय सोहागपुर ने कहा कि वर्तमान में सन 80,90 के दशक की फोटो वीडियो इत्यादि सोशल मीडिया के अलग-अलग टूल्स के माध्यम से अपलोड किये जा रहे हैं, अपलोड करते समय पूछी जा रही सारी जानकारियां सावधानी पूर्वक अनुमोदित करें। किसी भी प्रकार की अनजान लिंक अथवा एपीके फाइल को ना खोलें साइबर फ्रॉड हो सकता है, विशेष सावधानी बरतें। थाना क्षेत्र में बच्चों के द्वारा एविएटर जैसे अन्य ऑनलाइन गेम जिसमें पैसा इत्यादि लगाना पड़ता है। खेलने की आदत से परेशान होकर अभिभावक थाने पर सूचना दे रहे हैं। बच्चा अकाउंट में पैसा डालने की जिद, घर से बार-बार भागने को होता है, मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं। जो दोस्त गेम खेलने के लिए पैसे डाल रहे हैं, वह ऐसा ना करें उन्हें थाना स्तर पर बुलाकर समझाईस दी जाएगी, ऐसे गेमों से सभी बच्चे दूर रहे पढ़ाई पर ध्यान दें। जिससे बच्चों का भविष्य तैयार होगा, बच्चों के द्वारा मोबाइल पर की जा रही गतिविधियों पर भी परिजन निगाह रखें, जिससे ऐसी परिस्थितियों ना बन पाए।

