नर्मदापुरम / सोहागपुर पुलिस ने बताया कि समीर निवासी शोभापुर के द्वारा इस आशय की सूचना चौकी शोभापुर में दी गई कि, आज सुबह यह शोभापुर शमशान घाट के पास से जा रहा था। शमशान घाट के सामने लगे हुए शीशम के पेड़ पर एक व्यक्ति को फांसी पर लटका देखा जिसकी मृत्यु हो गई थी। मौके पर चौकी प्रभारी राहुल पटेल, सहायक उप निरीक्षक हरपाल सिंह, प्रधान आरक्षक अर्जुन पटेल आरक्षक राममोहन के द्वारा प्राथमिक कार्रवाई की गई। शव को शासकीय अस्पताल सोहागपुर पंचनामा कार्यवाही के पश्चात भेजा गया है। मृतक की जानकारी उसके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान मलखान रावत पिता बाबूलाल रावत उम्र 50 वर्ष निवासी नरसिंग मोहल्ला बेहरी तहसील बागली जिला देवास के रूप में हुई। पर्ची पर मन की दशा खराब होने से आत्महत्या कर रहा हूं, किसी से दुश्मनी नहीं है, ऐसा लेख है। मृतक ड्राइवर है जो अपनी गाड़ी एमपी 13 जीबी 1619 आयशर ट्रक शोभापुर स्थित टायर की दुकान पर खड़ी करके चला गया था। पुलिस ने बताया कि मृतक की सूचना उसके परिजनों को दी गई है, सूर्यास्त के पूर्व यदि परिजन आज सोहागपुर आ जाते हैं, अन्यथा कल प्रातः पीएम की कार्रवाई होगी, मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।

