
नर्मदापुरम / शहर में हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी की धूम है। इस बार इस बार गणेश चतुर्थी पर ब्रह्म योग और नव पंचम राय योग जैसे दुर्लभ संयोग भी बना रहे हैं। वहीं कई सालों बाद हरतालिका तीज और चतुर्थी एक ही दिन पड़ रही है। ज्योतिष आचार्य पंकज पाठक ने बताया कि यह शुभ फल देने वाला है। इस दिन महिलाएं भगवान शंकर पार्वती की पूजा करेंगी और गणेश जी भी घर-घर विराजेंगे । इसको लेकर बाजार में भारी भीड़ देखी गई। भगवान गणेश को श्रद्धालु घर ले जा रहे हैं वहीं हरतालिका की पूजन भी महिलाएं घर-घर करेंगी । विशेष दुर्लभ संयोग में भगवान गणेश विराज रहे हैं जो फलदाई होगा।सोमवार भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला हरि तालिका तीज व्रत इस वर्ष विशेष धार्मिक महत्व रखता है। ज्योतिषाचार्य पंकज पाठक ने बताया कि, 14 सितंबर को हरि तालिका रहेगी अगले दिन यानी 15 सितंबर को सुबह व्रत का पारण किया जाएगा। सौभाग्यवती स्त्री अपने सौभाग्य को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपने पति की दीर्घायु उत्तम स्वास्थ्य के लिए यह कठिन व्रत रखती हैं, वहीं कन्याएं मनोवांछित वर की प्राप्ति के लिए तथा सुखद दांपत्य की कामना से इस व्रत को करती हैं।

