
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / बीएचआरसी ग्रुप ने अपनी स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए विगत माह सिवनी मालवा में भव्य हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर का शुभारंभ किया। सरोवर मार्ग गोटियापुरा में स्थित बीएचआरसी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य की बेहतर सेवाएं प्रदान कर रहा है। जहां ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, इमरजेंसी जैसी सभी आकस्मिक सुविधाएं उपलब्ध है।
साथ ही अस्पताल में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड योजना भी प्रारंभ हो चुकी है। अब चिन्हित बीमारियों का नि:शुल्क इलाज आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत सिवनी मालवा में ही संभव हो सकेगा।
इस संबंध में आज पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें अस्पताल के संचालक डॉ. विशाल सिंह बघेल, डॉ. पूनम सिंह राजपूत, डॉ. नवोदित राठौर ने पत्रकारों से चर्चा की। आयुष्मान कार्ड को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियां, इसके प्रयोग संबंधी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। किन परिस्थितियों में पात्र व्यक्ति का भी आयुष्मान कार्ड काम नहीं करता है उस पर भी चिकित्सकों ने बताया ताकि आयुष्मान कार्ड धारक इन जानकारी को समझें और अपने कार्ड की जानकारी को दुरुस्त कराएं। इस दौरान नगर के पत्रकार गण शामिल रहे।

