
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा नगरपालिका हर समय अपनी करतूतों के कारण चर्चाओ में रहती है। जब से नई रिजिम बनी तब से नगरपालिका ज्यादा अपने कार्यो के लिए नगर में चर्चाओ में बनी हुई है। फिर वह चाहे पार्किंग निर्माण के लिए जय स्तम्भ चौक पर ठेकेदार का पुरा अतिक्रमण हो या निर्माण में बाधा बन रही एक दुकान को नही हटाया जाना हो। यह सब कारस्तानिया नगरपालिका में बेखौफ चालू है। नगरपालिका के द्वारा यहां अतिक्रमण हटाने में भी अंधा बांटे रेवड़ी और चीनह चीनह कर देय की कहावत को चरितार्थ कर रही है। यहां छोटे हाथ ठेले वालो का ही अतिक्रमण नगरपालिका को दिखाई देता है। बड़े, स्थाई और रसुख दारो का अतिक्रमण नही हटाया जाता है। अब नगरपालिका कार्यालय में नपाध्यक्ष और एक नपाकर्मी में विवाद की चर्चा नगर में जोरो से चल रही है। लोगो का कहना है कि इस विवाद में दोनो पक्षों में हाथपाई तक हो गयी थी। सूत्रो से तो यहां तक जानकारी मिली है कि यह विवाद किसी व्यक्ति से पैसे के लेन देन के कारण हुआ है। इस विवाद में एक पार्षद ने बींच में आकर विवाद को शान्त कराया।

