

नर्मदापुरम / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार आयोजित ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026’ के तहत नर्मदापुरम जिले में मैदानी स्तर पर 10 प्रमुख संस्थानों, निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स एवं व्यावसायिक इकाइयों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) देवेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में विभिन्न विभागीय गतिविधियों की जांच की गई।
भ्रमण व निरीक्षण का संस्थान-वार विवरण निम्नानुसार है।
1. ग्राम पंवारखेड़ा बस्ती (स्वामित्व योजना)
निरीक्षणकर्त्ता: अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह।
विवरण: स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन की जांच की गई। भूखंडधारी सुरेश कुमार चौरे एवं अमन चौधरी से संवाद कर सर्वे ऑफ इंडिया के फाइनल नक्शे का मौके से मिलान किया गया। निर्धारित समय-सीमा में ई-केवायसी व पंजीयन पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
2. संस्कृति भवन ऑडिटोरियम (नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम)
निरीक्षणकर्त्ता: कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक, नगरीय प्रशासन की उपयंत्री श्रीमती नम्रता शुक्ला व CMO।
विवरण: मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया गया। ठेकेदार को कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन करने, गुणवत्ता बनाए रखने एवं समय-सीमा में निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
3. 100 सीटर वर्किंग वूमेन हॉस्टल (महिला एवं बाल विकास विभाग)
निरीक्षणकर्त्ता: कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं म.प्र. पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम का तकनीकी अमला।
विवरण: निर्माणाधीन 100 सीटर वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निरीक्षण कर निर्माण सामग्री की समय-समय पर गुणवत्ता जांच करने एवं कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
4. शासकीय संभाग स्तरीय आईटीआई (DIV ITI नर्मदापुरम)
निरीक्षणकर्त्ता: कलेक्टर सोमेश मिश्रा।
विवरण: प्रशासनिक भवन, 06 ट्रेड भवन तथा वर्कशॉप का निरीक्षण किया गया। समय पर कक्षाएं संचालित करने, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने तथा प्रशिक्षणार्थियों के प्लेसमेंट हेतु कंपनियों से समन्वय कर रोजगार मेले आयोजित करने के सुझाव दिए गए।
5. हॉकी टर्फ ग्राउंड एवं इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (नर्मदापुरम)
निरीक्षणकर्त्ता: सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग संजीव सिंह।
विवरण: संभाग स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के खिलाड़ियों तथा एशियन गेम्स 2026 (जापान) हेतु चयनित खिलाड़ियों (विवेक सागर, कु. आध्या तिवारी, हर्षिता तोमर) से संवाद किया गया। इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हेतु भूमि शीघ्र हस्तांतरित करने एवं इंडोर हॉल का निर्माण समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।
6. श्रीमंत विजयाराजे सिंधिया खेल प्रशाल (खेड़ा, इटारसी)
निरीक्षणकर्त्ता: सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग संजीव सिंह।
विवरण: इटारसी में खेल प्रशाल का निरीक्षण कर फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग एवं एथलेटिक्स के खिलाड़ियों व संघों से संवाद किया गया तथा इंडोर-आउटडोर सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया गया।
7. शासकीय उचित मूल्य दुकान (वार्ड 15, 16 नर्मदापुरम)
निरीक्षणकर्त्ता: महाप्रबंधक MPSCSC (अपर कलेक्टर) अंकुर मेश्राम।
विवरण: दुकान कोड 2601060 का निरीक्षण किया गया। भाव सूची, स्टॉक पंजी एवं सूचना बोर्ड प्रदर्शित पाया गया। दुकान पर नियमित निगरानी समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
8. शासकीय वेयरहाउस एवं नर्मदापुरम प्रदाय केंद्र (SWC / MPSCSC / MPWLC)
निरीक्षणकर्त्ता: MD MPWLC अनिल सुचारी एवं GM MPSCSC।
विवरण: शासकीय वेयरहाउस एवं MPWLC शाखा पवारखेड़ा में भंडारित गेहूं-चावल के स्कंध, साफ-सफाई एवं धर्मकांटे (वेब्रिज) की जांच की गई। रिकॉर्ड संधारण तथा खाद्यान्न उठाव के लिए FIFO (First In First Out) पद्धति अपनाने का सुझाव दिया गया।
9. निजी वेयरहाउस (नवज्योति कमोडिटी मैनेजमेंट सर्विसेज लि., नितया)
निरीक्षणकर्त्ता: GM MPSCSC अमला।
विवरण: वर्ष 2026-27 के भंडारित गेहूं स्कंध की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई अच्छी पाई गई। पहुंच मार्ग पर मुरम डलवाने तथा स्कंध में निर्धारित समय पर कीटोपचार करने के सुझाव दिए गए।
10. पेट्रोल पंप, धर्मकांटा एवं गैस एजेंसी (नापतौल विभाग निरीक्षण)
निरीक्षणकर्त्ता: नियंत्रक नापतौल बृजेश सक्सेना, सहायक नियंत्रक सलिल ल्यूक।
विवरण:
एम.पी. वेयरहाउसिंग पवारखेड़ा धर्मकांटा: वेब्रिज की सटीकता व मेंटेनेंस की जांच की गई।
वंशिका फ्यूल फिलिंग स्टेशन व मां रेवा फ्यूल्स: पेट्रोल पंप की प्रदायगी मशीनों की जांच की गई तथा ग्राहकों को शून्य (0) डिस्प्ले दिखाकर सही मात्रा देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अविरत गैस एजेंसी (इंडियन ऑयल): गैस सिलेंडरों के वजन तथा इलेक्ट्रॉनिक कांटों/डिजिटल स्प्रिंग बैलेंस की जांच कर अत्याधुनिक कांटों के उपयोग हेतु निर्देशित किया गया।
उपस्थिति एवं प्रशासनिक सहयोग…
उक्त समस्त निरीक्षणों एवं कार्यक्रमों के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला, खेल सचिव संजीव सिंह, MD MPWLC अनिल सुचारी, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) देवेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस. थोटा, डीएफओ गौरव शर्मा, तहसीलदार नर्मदापुरम (ग्रामीण), हल्का पटवारी, ग्राम पंवारखेड़ा बस्ती के ग्रामीणजन तथा संबंधित निर्माण एजेंसियों व विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

