
नर्मदापुरम / शनिवार को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय आमुपुरा में माह सितम्बर 2026 के शैक्षिक संवाद का सफल आयोजन किया गया। जन शिक्षा केंद्र मिसरोद द्वारा आयोजित इस संवाद का मुख्य विषय सीखने के लिए आकलन था।
कार्यक्रम में नोडल के एस वाडिवा एवं सहजकर्ता श्रीमती नूरजहां खान ने कहा कि आकलन से आप क्या समझते है। आकलन कब लिया जाता है, आकलन के बाद क्या किया जाता है। उपस्थित शिक्षकों द्वारा 30-70 के अनुपात में चर्चा हुई। शिक्षकों ने अपनी अपनी समझ के अनुसार सभी ने बताया ।
कि वे अपनी कक्षाओं बच्चों का आकलन करते है आकलन करने के बाद विश्लेषण करते है। परिणाम के आधार पर बच्चे के शैक्षणिक स्तर की पहचान करते है और फिर स्तर के अनुसार समूह का निर्माण करते है। समूह तीन प्रकार के बनाए जाते है उच्च, मध्य एवं निम्न।
आकलन दैनिक साप्ताहिक एवं मासिक और वार्षिक भी होता है ।सप्ताह के छठवे दिन साप्ताहिक आकलन होता है 10,20 और 30 वे सप्ताह में आवधिक आकलन होता है।
इसके बाद सहजकर्ता द्वारा निपुण के क्या लक्ष्य है कक्षा ओर विषय के अनुसार कक्षा 1 से 3 तक हिंदी और गणित के लक्ष्यों ओर विस्तृत चर्चा की गई।
एफ एल एन के घटकों पर चर्चा की गई मौखिक भाषा विकास, ध्वनि जागरूकता, वर्ण, शब्द भंडार, धाराप्रवाह पठन, समझ लेखन और स्वतंत्र पठन पर चर्चा की गई। जनशिक्षक के एस वाडिवा ने कहा कि शिक्षक संदर्शिका का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। शैक्षिक संवाद सत्र के दौरान अवलोकन कर्ता के रूप में बीआरसी कार्यालय से बीएसी परम सुख गढ़वाल उपस्थित हुए। उन्होंने सीखने के आकलन ओर शिक्षकों की कितनी समझ विकसित हुई पर चर्चा की एवं आकलन से संबंधित जानकारी साझा की। सभी शिक्षकों ने ऑनलाइन फीड बेक फॉर्म भरा। सहजकर्ता द्वारा अंत में पोस्ट टेस्ट दिया गया। जोकि सभी शिक्षकों को अनिवार्य रूप से पूर्ण करना है । श्री वाडिवा ने बताया कि प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को कक्षा एक ओर दो का तीसरे शनिवार को 3 से 5 और चौथे शनिवार को कक्षा 6 से 8 पढ़ाने वाले शिक्षकों का शैक्षिक संवाद आयोजित होगा। माह अक्तूबर में कोई संवाद नहीं होगा नवम्बर से जनवरी 2027 तक उपरोक्त अनुसार शैक्षिक संवाद का आयोजन होगा। सभी शिक्षकों की सहमति से हम स्थान का चयन करते रहेंगे। प्रधान पाठक प्रेमसिंह सोनगरा ने उपस्थित सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया ओर संवाद का समापन किया गया।

