
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा गठित लक्ष्मी समाज कल्याण समिति, सेक्टर क्रमांक 5, बासनिया कला के तत्वावधान में शनिवार को ग्राम तिनस्या में माटी गणेश एवं सिद्ध गणेश प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्राकृतिक मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने की कला को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सुगना लोवंशी ने की। माटी गणेश एवं सिद्ध गणेश निर्माण का प्रशिक्षण दिव्यांश लोवंशी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति निपानिया द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने की विधि एवं पर्यावरण अनुकूल प्रतिमा निर्माण के महत्व की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में शिक्षक सोनम रघुवंशी, शिखा सुरामा, लोकेश कटारे एवं श्वेता गोयल तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति तिनस्या के सचिव संदीप लोवंशी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थितजनों ने प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने तथा पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से “मिट्टी से गणेश, प्रकृति का संरक्षण” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

