


नर्मदापुरम / शनिवार को वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश की नर्मदापुरम शाखा कीं सम्भागीय अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में सभी सदस्यों को माटी के श्री गणेश प्रदान किये ताकि सब अपने अपने घर में माटी के दीपक रखें एवं उनका विसर्जन भी घर के गमले में ही करें, ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहें ओर मॉं नर्मदा भी स्वच्छ रहें। सभी ने गणेश प्रतिमा हाथ में लेकर शपथ ली हम सब हमेशा पर्यावरण संरक्षण के लिए अग्रणी रहेगें। आयोजन में सम्भागीय अध्यक्ष नीरजा फौजदार, सम्भागीय उपाध्यक्ष भारती अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष माया अग्रवाल, नगर अध्यक्ष शारदा जैन, नगर प्रभारी रचना मस्ते, जिला निशुल्क शिक्षा प्रभारी सुषमा गुप्ता, आशा खण्डेलवाल, उषा अग्रवाल, संध्या मंहत, जयंती जैन, भावना चावरा, सुनीता अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, कीर्ति गुप्ता, अंजू ओशीन, विनीति जैन, नमिता अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, शिखा खण्डेलवाल, अरमान जैन, रेखा अग्रवाल, उषा गुप्ता, वंदना आदि उपस्थित रही, सभी नें गनपति भगवान के नारे लगाये। आभार आशा खण्डेलवाल उषा गुप्ता एंव शिखा खण्डेलवाल ने माना।

