
नर्मदापुरम / चित्रकूट सहित सतना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार 10 दिनों से राहत एवं सेवा कार्य करने के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी (गज्जू भैया) सीधे भोपाल पहुंचे और रोशनपुरा चौराहे पर चल रही 31 घंटे की भूख हड़ताल में अपना समर्थन दिया।
भोपाल 2031 मास्टर प्लान को जल्द लागू करने, व्यापारियों को राहत देने, शहर के सुनियोजित विकास, बेहतर यातायात व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं की मांग को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी सी शर्मा भूख हड़ताल पर बैठे हैं। गजानंद तिवारी ने भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचकर इस जनहित के आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
गजानंद तिवारी ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड सड़क से लेकर संघर्ष के हर मोर्चे तक जनता के साथ खड़ा है। चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों की मदद के बाद भोपाल में जनहित की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन में शामिल होना इसी जिम्मेदारी का हिस्सा है।
वहीं अब 13 सितंबर को बालाघाट जिले के बैहर विधानसभा क्षेत्र में हुई त्रासदी और छोटे-छोटे बच्चों की मौत के मामले को लेकर कांग्रेस सेवादल द्वारा लगाए जा रहे मेडिकल कैंप में सेवादल राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी. वी. भी शामिल होंगे। भूख हड़ताल के कार्यक्रम के समापन के बाद गजानंद तिवारी तत्काल बालाघाट पहुंचकर पीड़ित परिवारों के बीच जाएंगे और सेवादल के साथियों के साथ राहत एवं जनहित के संघर्ष में शामिल होंगे।
गजानंद तिवारी ने कहा कि जहां भी जनता संकट में होगी, कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड वहां सबसे पहले पहुंचकर सेवा और संघर्ष दोनों की भूमिका निभाएगी। बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद से लेकर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने तक यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
“सेवा भी, संघर्ष भी—जनता के अधिकारों के लिए हर मोर्चे पर सेवादल खड़ा रहेगा।”

