
नर्मदापुरम / सिवनीमालवा थाना अंतर्गत दो युवकों के साथ लाखों रुपए की साइबर ठगी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि सिवनी मालवा के ग्राम टेमला निवासी पंकज विश्वकर्मा के मोबाइल किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल हैक कर उनके बैंक खाते से 5 लाख रूपए से ज्यादा उड़ा दिए। जिस पर पुलिस ने फरियादी पंकज विश्वकर्मा की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। इसके अलावा सिवनीमालवा के वार्ड 9 में रहने वाले आशीष कुमार मालवीय ने रिपोर्ट लिखाई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर कोई लिंक भेजी जिसे खोलकर लोड करने पर उनके बैंक अकाउंट से 1,78,997 रुपए गायब हो गए। इस मामले में भी पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

