
नर्मदापुरम / पंजाब के लुधियाना में हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय सब-जूनियर कुराश प्रतियोगिता में समेरिटन्स स्कूल के खिलाड़ी शिवांश मालवीय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। ज्ञात रहे कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए 800 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शिवांश ने आत्मविश्वास का परिचय देते हुए लगातार 8 मुकाबलों में जीत दर्ज कर फाइनल तक का सफर तय किया और रजत पदक हासिल किया।
शिवांश की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर उसे खेल विभाग द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान किए जाने की भी घोषणा की गई है।
शिवांश मालवीय की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय संचालन समिति सदस्यों, प्राचार्य प्रेरणा रावत, क्रीड़ा प्रभारी सचिन खंपरिया, कोच वैशाली तिवारी एवं विनोद कुमार साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए शिवांश के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि शिवांश की यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उसकी सफलता से विद्यालय के अन्य खिलाड़ी भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे।

