उज्जैन में राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
समाज और किसानों की निस्वार्थ सेवा करने वाले, बेदाग छवि के नेता किसान केशव साहू को एक बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी गई है। 6 सितंबर को धर्म की नगरी में बाबा महाकाल के असीम आशीर्वाद से, ‘राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन’ ने उन्हें देश और समाज की सेवा के लिए ‘युवा राष्ट्रीय प्रवक्ता’ के महत्वपूर्ण पद से सम्मानित किया है। केशव साहू के संघर्ष और सेवा का यह सफर वर्ष 2011 में किसान संगठन से जुड़ने के साथ शुरू हुआ था। जमीनी स्तर पर ग्रामीणों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और उनका समाधान सुनिश्चित करने के लिए, उन्होंने वर्ष 2017 में अपने ग्राम से पंच का चुनाव लड़ा और उसमें शानदार जीत दर्ज की। जिले में ‘भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी’ के माध्यम से निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके इस समर्पण से क्षेत्र की जनता को भरपूर लाभ मिल रहा है। जिला प्रशासन द्वारा लगातार दो बार सम्मानित भी किया जा चुका है। किसानों के हकों की लड़ाई में केशव साहू हमेशा अग्रणी पंक्ति में खड़े रहे हैं। देश के इतिहास के सबसे बड़े ‘दिल्ली किसान आंदोलन’ से लेकर हाल ही में जुलाई 2026 में हुए ‘भोपाल किसान आंदोलन’ तक, उन्होंने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई है। ‘क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन’ के नेतृत्व में उन्होंने अपनी प्रमुख भूमिका निभाते हुए इन आंदोलनों को सफल बनाने में महती भागीदारी सुनिश्चित की। राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन में भी उनका संगठनात्मक सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने पहली बार जिला महामंत्री का पद संभालते हुए नर्मदापुरम में इतिहास का सबसे बड़ा ‘परिचय सम्मेलन’ आयोजित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया, जो समाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित हुआ। इसके पश्चात, उन्होंने प्रदेश प्रवक्ता के रूप में भी पूरे मध्य प्रदेश में अपनी सेवाएँ दीं।अब संगठन ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी बात रखने का दायित्व सौंपा है। केशव साहू का एक पंच से लेकर युवा राष्ट्रीय प्रवक्ता तक का यह सफर युवाओं और समाज के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली लाल गुप्ता, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अशोक साहू , राष्ट्रीय राजनीतिक प्रकोष्ठ अशोक राठौर राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू साहू राष्ट्रीय आई.टी.आईसेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोविंद साहू के नेतृत्व में संपूर्ण भारत देश से साहू समाज के पदाधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद थे। विशेष अतिथि श्री चंदू लाल साहू पूर्व सांसद बिलासपुर छत्तीसगढ़ रामनिवास शाह विधायक सिंगरौली मध्य प्रदेश
जितेंद्र साहू अध्यक्ष एव राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त तेलेहन बोर्ड छत्तीसगढ़ सुश्री अंबा जी साहू पूर्व विधायक झारखंड राष्ट्रीय महामंत्री राम ललित गुप्ता एवं राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अशोक साहू द्वारा गौरव सेठ राष्ट्रीय प्रवक्ता की अनुशंसा पर सैकड़ों पदाधिकारियों की उपस्थिति में मध्य प्रदेश के जिला नर्मदापुरम की पावन पवित्र नगरी के समीपस्थ ग्राम आरी से श्री किसान केशव साहू को राष्ट्रीय युवा प्रवक्ता के पद पर सम्मानित किया गया l

