दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर के देहात थाना अंतर्गत ग्राम रायपुर में एक युवक के घर से बदमाशों ने सोने की चेन, , झुमकी, पांचाली सहित सोने चांदी के जेवर और नगदी बटोर कर ले गए । वहीं शिवपुर थाना अंतर्गत परसवाड़ा के पास से एक ऑटो जप्त किया गया जिसमें लोहे के गेट और पाइप भरे थे जिनकी कीमत लगभग 25 हजार रुपए बताई जा रही है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है । पुलिस के अनुसार टंकी मोहल्ला ग्राम रायपुर में नीरज गौर के घर से सोने की चेन, पांचाली, झुमकी सहित अन्य जेवर चोरी कर ले गए जिनकी कीमत लगभग 60 हजार रुपए बताई जा रही है। वही नगदी 10 हजार रुपए भी उठा कर ले गए। मामला गुरुवार का बताया जा रहा है। वहीं शिवपुर थाना अंतर्गत फॉरेस्ट नाके के पास परसवाड़ा में अनिल बिल्लौरे ने मामला दर्ज कराया कि कोई अज्ञात ऑटो चालक फॉरेस्ट के लोहे के गेट और पाइप भरकर ऑटो छोड़कर भाग गया इनकी कीमत 20 हजार रुपए बताई गई है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।

