


नर्मदापुरम / मसीह समाज ने गत दिवस किशनपुरा, कब्रिस्तान आईटीआई में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मसीह समाज के सभी धर्म गुरुओं ने हिस्सा लिया। शासन की योजना अनुसार एक पेड़ माँ के नाम, पौधारोपण किया गया। यूथ क्रिश्चियन फैलोशिप नर्मदापुरम और कब्रिस्तान कमेटी द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के महिला पुरुष, बच्चे सभी शामिल हुए। छोटे बच्चों ने एक पेड़ माँ के नाम पौधे लगाए। पौधारोपण में छाया दार पेड़ और कुछ फलदार वृक्ष लगाए गए। आयोजन में इटारसी और नर्मदापुरम के सामाजिक बंधुओं ने हिस्सा लिया। गौर तलब रहे कि किशनपुरा कब्रिस्तान, एक प्राचीन, इतिहासिक कब्रिस्तान हैं, जहां आज भी अंग्रेजी शासन की कब्रे मौजूद हैं। पौधारोपण के दौरान, साफ सफाई का कार्य भी नगरपालिका के सहयोग से किया गया।

