


नर्मदापुरम / श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने नर्मदापुरम के सेठानी घाट स्थित प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए तथा विधिवत पूजन-अर्चन कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं से भी आत्मीय संवाद किया।
इस दौरान जिले में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर मंदिरों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

