


नर्मदापुरम / नगर के तीन महत्वपूर्ण सुलभ काम्प्लेक्स चालू हो गए हैं। तीन सुलभ काम्पलेक्स का नए स्तर से एग्रीमेंट रिन्यू कर दिए गए हैं। जिनमें प्रमुख रूप से एनएसजी ग्राउंड में बना सुलभ काम्प्लेक्स, लेंडिया बाजार क्षेत्र का और मीनाक्षी चौक के काम्प्लेक्स सुचारू हो गए हैं।
स्वच्छ भारत अभियान नोडल अनुराग तिवारी ने बताया कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देशन में लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। नगर के तीनों शौचालय का नए सिरे से एग्रीमेंट किया गया है। जिसके चलते उनका संचालन फिर से शुरू हो गया है। जिनमें प्रमुख रूप से एनएसजी ग्राउंड में बना सुलभ काम्प्लेक्स, लेंडिया बाजार क्षेत्र का और मीनाक्षी चौक के काम्प्लेक्स सुचारू हो गए हैं। लगातार व्यवस्थाएं बनाई जा रही है। स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही गंदगी फैलाने वालों को समझाइश भी दी जा रही है।

