

नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण के बीच मैया-कन्हैया की धूम बनी रही। नगर के घरों, मंदिरों और स्कूलों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों द्वारा उपवास रखा गया और मंदिरों में जाकर भगवान की पूजा-अर्चना की गई। जन्माष्टमी के अवसर पर घर-घर में मैया-कन्हैया की छवि देखने को मिली। नगर की माताओं द्वारा अपने बेटों को कन्हैया के रूप में सजाया गया। पीले वस्त्र, मोर मुकुट और हाथों में बांसुरी लिए नन्हे कान्हा सबके आकर्षण का केंद्र बने रहे, वहीं माताएं यशोदा मैया के वेश में नजर आईं।
दिन भर मंदिरों में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा एवं झांकियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

