
नर्मदापुरम / शासन के आदेश अनुसार शुक्रवार दिनांक 04/09/2026 को पीएम श्री शास. कन्या शाला सूरजगंज मे इटारसी में कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन भगवान कृष्ण के जन्म दिवस पर बड़े धूमधाम से मनाया गया। प्रधान पाठक महेश कुमार रायकवार ने बताया कि भगवान कृष्ण के जन्म दिवस पर छात्राओं ने कई संस्कृत कार्यक्रम किये। इस आयोजन के अवसर पर शाला की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती विनीता दुबे, व्याख्याता श्रीमती विनीता जोनाथन, श्रीमती गीता सुथार, श्रीमती लाईका खान, श्रीमती प्रीति शिवहरे, श्रीमती सविता चौरे, श्रीमती अर्चना सिंग, लेखपाल हरीश पटेल, ओपी तिवारी, श्रीमती श्रीदेवी सराठे, पूरन रजक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। मंच संचालन विनय कुमार सोनिया ने किया एवं कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं को फल वितरित किए।

