


नर्मदापुरम / नर्मदापुरम सराफा एसोसिएशन नर्मदापुरम की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। जैन धर्मशाला में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर *गणेश सोनी निर्वाचित हुए है। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में प्रदीप सोनी एवं पराग जैन को जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष पद पर शील सोनी एवं सचिव पद पर कौशल अग्रवाल और अश्विनी अग्रवाल (चुनू) मनोनीत किए गए हैं।
सहसचिव के रूप में रूपेश सोनी (पिंटू) व शांतनु जैन तथा विशेष सलाहकार के रूप में कौशल सोनी (मोनू), पीयूष सोनी, कृष्णकांत सोनी एवं प्रीतेश खंडेलवाल को शामिल किया गया है।
एसोसिएशन की कार्यकारिणी में अमन सोनी (भागचंद), हुकुम सोनी, मनीष गुप्ता, आकाश सोनी, प्रवेश सोनी, सात्विक अवस्थी, सुनील सोनी (गोलू), इंद्र कुमार सोनी (राम), अविनाश अग्रवाल, ऋषि सोनी, कृष्णकांत सोनी (मार्शल), शेर सिंह यादव (शेरू), आशुतोष सोनी, झोन टू, बब्लू बंगाली एवं अनुराग सोनी को स्थान दिया गया है।
संरक्षक मंडल में सुरेश अग्रवाल, प्रीतम सोनी एवं गोपाल सोनी रहेंगे।
एसोसिएशन ने “एकता – सहयोग – विकास, व्यापार की उन्नति, समाज की प्रगति” के संकल्प के साथ नए पदाधिकारियों के नेतृत्व में सराफा व्यापार के हितों के लिए कार्य करने की बात कही है।
निर्वाचन उपरांत नवीन कार्यकारिणी रैली के माध्यम से सराफा बाजार पहुंची यहां उन्होंने व्यापारियों से मुलाक़ात कर आभार माना. नवीन कार्यकारिणी को सौरभ तिवारी, जगदीश सोनी, ओम सोनी, अरूण अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, कल्लू अग्रवाल, विनोद सोनी, विपिन हसीजा, अंशुल सोनी आदि ने शुभकामनाएं दी है।

