

नर्मदापुरम / राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए शिक्षकों की चयन सूची जारी कर दी गई है। राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा।
राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन के लिए प्राथमिक श्रेणी कक्षा 1 से 8 तथा माध्यमिक श्रेणी कक्षा 9 से 12 अंतर्गत विमर्श पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन और नामांकन तथा चयन प्रक्रिया सम्पन्न हुई । राज्यपाल पुरस्कार के लिए नर्मदा पुरम जिले से शिक्षक ओमप्रकाश विश्वकर्मा का चयन किया गया है। श्री विश्वकर्मा को राज्यपाल पुरस्कार मिलेगा। इसको लेकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी एल एन प्रजापति ने भी श्री विश्वकर्मा को शुभकामनाएं दी।

