

नर्मदापुरम / शहर के ग्वालटोली स्थित काली मंदिर में आज भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। ग्वाल समाज के मनीष निगोटे ने बताया कि कार्यक्रम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति द्वारा आयोजित किए जाएंगे। यादव समाज के नन्द किशोर यादव ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 3 बजे से इनामी दही हांडी प्रतियोगिता के साथ किया जायेगा एवं रात्रि 8 बजे से श्रीकृष्ण भजन उसके बाद श्रीकृष्ण वासुदेव शोभा यात्रा मथुरा नगरी ग्वालटोली से प्रारंभ होकर गौमुख नगरी काली मंदिर ग्वालटोली, नर्मदापुरम पहुंचेगी। रात्रि 12.00 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्म होगा । वहीं शनिवार को सुबह 8 बजे दही लीला होगी। उसके बाद सुबह 10 बजे श्रीकृष्ण भव्य शोभा काली मंदिर से प्रारंभ होगी ।

