
नर्मदापुरम / जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जिला व्यावसायिक समन्वयक प्रदीप पटवा द्वारा पीएम श्री शासकीय कन्या शाला सूरजगंज इटारसी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिटेल लेव हेल्थ लेब आईसीटी लेब आदि का और शाला अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया गया। सभी लैब साफ सुथरे एवं व्यवस्थित मिले हैं। उच्च माध्यमिक शिक्षक महेश मालवीय द्वारा उनको उक्त लेबों का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य विनीता दुबे, व्याख्याता श्रीमति विनीता जोनाथन, प्रधान पाठक महेश कुमार रायकवार, विनय सोनिया, हरीश पटेल, लेखपाल ओपी तिवारी, खेल शिक्षक विनोद दुबे उपस्थित रहे। पूरन रजक, श्रीमती प्रीति शिवहरे, श्रीमती गीता सुतार, श्रीमती लाईका खान, श्रीमती अर्चना सिंग, श्रीमती श्रीदेवी सराठे, श्रीमती अंशी जैन, श्रीमती नीलिमा, श्रीमती ज्योति चौधरी, नीरज चौधरी, मुकेश सकतपुरिया एवं समस्त स्टॉप उपस्थित रहा।

