दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मिला सम्मान
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
जिले के पिपरिया निवासी संगीत कलाकार दुर्गेश शर्मा संचालक संगीत कला निकेतन म्यूजिक एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स स्कूल, पिपरिया को दिल्ली में आयोजित “पद्म श्री” गौरव सम्मान 2026″ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें संगीत क्षेत्र में उत्कृष्ट कला प्रदर्शन और शास्त्रीय संगीत कला के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रदान किया गया। दुर्गेश को यह”पद्मश्री गौरव सम्मान” The Zenith International Impact Award Council (ZIIC) – (मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स) द्वारा दिल्ली में आयोजित दिल्ली भारत सरकार के महापौर प्रवेश वाही जी द्वारा रेडीशन ब्लू सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
बता दें कि “पद्मश्री गौरव सम्मान” विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, कला, सामाजिक और आर्थिक सेवा, राजनैतिक और धार्मिक एवं सेवा कार्यों में किये गए कार्यों और जिन्होंने अपने क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां प्राप्त की और अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। दुर्गेश शर्मा पिछले 16 वर्षों से संगीत शिक्षा और कला प्रदर्शन के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट एवं आधुनिक प्रयास कर रहे हैं। उनके द्वारा संचालित मान्यता प्राप्त संगीत कला निकेतन म्यूजिक एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स स्कूल, पिपरिया पिछले 10 वर्षों से गायन, वादन एवं नृत्य के क्षेत्र में अनेक प्रतिभाशाली कलाकार तैयार कर रहा है। दुर्गेश शर्मा ने बताया कि वे अब तक 1000 से अधिक विद्यार्थियों को संगीत शिक्षा प्रदान कर चुके हैं तथा लगभग 10 वर्षों तक विभिन्न निजी विद्यालयों में भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। उन्हें यह पद्म श्री गौरव सम्मान-2026 संगीत के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कला प्रदर्शन और संगीत सेवा कार्यों और नवोदित कलाकारों को प्रशिक्षण प्रदान करने जैसे उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
प्रतिष्ठित बांसुरी वादक एवं गायक भी हैं दुर्गेश
दुर्गेश प्रतिष्ठित बांसुरी वादक एवं गायक भी हैं और भी कई वाद्ययंत्र वादक भी हैं। वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके हैं तथा अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं। हाल ही में उन्हें “डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन उत्कृष्ट शिक्षक-2026 सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस उपलब्धि पर दुर्गेश शर्मा ने अपने सभी गुरुजनों, माता-पिता एवं इष्ट मित्रों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा, आशीर्वाद और सहयोग ने उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान की है। इस सम्मान पर उनके गुरुजनों, विद्यार्थियों, मित्रों, शुभचिंतकों तथा क्षेत्रवासियों के साथ साथ म्यूजिक जोन नर्मदापुरम, निवा म्यूजिक ग्रुप नर्मदापुरम ने हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं ।

