
नर्मदापुरम / इटारसी रोड स्थित पववाखेड़ा के इंस्पायर पोदार लर्न स्कूल के कक्षा 6 के प्रतिभाशाली विद्यार्थी चिराग साहू का चयन राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चिराग की इस उपलब्धि के पीछे उनके निरंतर अभ्यास, लगन एवं खेल प्रशिक्षक रवि हरदुआ की मेहनत और कुशल मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रतीक्षा दुबे एवं कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र यादव ने चिराग साहू एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ दी हैं। विद्यालय प्रशासन ने चिराग के उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। प्राचार्य प्रतीक्षा दुबे ने बताया कि इंस्पायर पोदार लर्न स्कूल परिवार को चिराग साहू की इस उपलब्धि पर गर्व है। चिराग की इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतको ने बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

