
नर्मदापुरम / भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित अखिल भारतीय “भारत को जानो” लिखित प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार, 31 अगस्त 2026 को भारत विकास परिषद, नर्मदापुरम शाखा के तत्वावधान में शहर के पाँच विद्यालयों में किया गया। प्रतियोगिता में कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के कुल 265 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रतियोगिता के अंतर्गत सेमेरिटन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 95 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यहां परीक्षक के रूप में डी.एस. दांगी, अमन दुबे एवं संजय राय ने परीक्षा संपन्न कराई।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ वर्ग के 50 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। यहां श्रीमती वंदना शर्मा, श्रीमती उषा अग्रवाल एवं श्रीमती सुनीता अग्रवाल ने परीक्षक के रूप में दायित्व निभाया।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मालखेड़ी रोड में 76 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। परीक्षा में श्रीमती अमर ज्योति भदौरिया, श्रीमती शीला चौधरी, श्रीमती शैल चौहान, हरिसिंह चौहान एवं नलिन पटेल ने परीक्षक के रूप में सेवाएं दीं।
सरस्वती शिशु मंदिर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 36 कनिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। यहां श्रीमती दुर्गा भदौरिया, सुभाष बरेले एवं राकेश चौहान ने परीक्षा संपन्न कराई।
वहीं कैम्पियन पब्लिक स्कूल में 8 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यहां चंद्रशेखर शर्मा, प्रीतम सिंह भदौरिया, श्रीमती रेखा भदौरिया एवं श्रीमती ज्योति राजपूत ने परीक्षक के रूप में सहयोग प्रदान किया।
शाखा स्तर पर कनिष्ठ वर्ग में 125 तथा वरिष्ठ वर्ग में 140, कुल 265 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में सहभागिता की। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, संस्कार, परंपराओं एवं महापुरुषों से परिचित कराते हुए उनमें राष्ट्र के प्रति ज्ञान, गौरव एवं आत्मीयता की भावना विकसित करना रहा।
भारत विकास परिषद, नर्मदापुरम शाखा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी विद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकगण, परीक्षकगण, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि
“भारत को जानो – भारत को पहचानो”।

