नर्मदापुरम / सोमवार दिनॉंक 31 अगस्त को भारतीय जैन संगठन की मासिक बैठक का आयोजन मीनाक्षी परिसर में किया गया। जिसका एजेंडा था कि 16 सितंबर से शुरू होने वाले पर्यूषण महापर्व के पहले हमसब को मिलकर तैयारी करना है। मन बचन को शुद्ध करने के साथ दस धर्मों को नियम पूर्वक पालन करना है एवं श्री मंदिर में प्रतिदिन अभिषेक पूजन, आरती में शामिल होकर पुन्य अर्जित करना है। अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि भॉंदों की पंचमी से प्रतिवर्ष हमारे पर्यूषण का शुभारंभ होता है जो चौदस तक चलते है। जिसमें हम दस धर्मों का पालन कर मनाते है। बैठक में भारतीय जैन संगठन की अध्यक्ष नीरजा फौजदार, संरक्षक डॉ. आर के जैन, सत्येंद्र फौजदार, एन सी जैन, अध्यक्ष डॉं. प्रदीप जैन, उपाध्यक्ष अरुण जैन, नरेन्द्र गोयल, कोषाध्यक्ष मनोज जैन शाह, प्रदीप जैन, अनीता अरुण जैन, रचना मस्ते, रीना रत्नेश जैन, उषा गुप्ता एवं कंचन जैन आदि उपस्थित थे।

