
नर्मदापुरम / शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता (बालक-बालिका, आयु वर्ग 14, 17, 19 वर्ष) का आयोजन पंडित रामलाल शर्मा सीबीएसई स्कूल, नर्मदापुरम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता में नर्मदापुरम संभाग के अंतर्गत आने वाले बैतूल, हरदा और नर्मदापुरम जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। बालक-बालिकाओं ने तीनों आयु वर्गों में दमदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
निष्पक्ष निर्णायन में निर्णायकों की रही अहम भूमिका…..
प्रतियोगिता को निष्पक्ष और सफल बनाने में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निर्णायक के रूप में चेतन आकरे, पंकज कोरी, अरविंद ठाकुर, प्रवीण मीणा सहित अन्य निर्णायकों ने अपने दायित्व का निर्वहन बखूबी किया। उनके कुशल निर्णायन की खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने सराहना की।
अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला…..
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सुनील चंसोरिया वरिष्ठ शिक्षाविद अरुण अग्रवाल, नर्मदापुरम जिले की जिला खेल अधिकारी सुश्री वंदना रघुवंशी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विद्यालय के संचालक अरुण शर्मा के कुशल मार्गदर्शन और व्यवस्थाओं की सभी ने सराहना की। उनके नेतृत्व में विद्यालय न केवल शैक्षणिक बल्कि खेल गतिविधियों में भी निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है।

